Adhurasa
कुछ चीजे अधुरिहि अच्छी लगाती है।
जैसे आधासा चाँद
आधा डूबा सूरज
आधी खुली सुबह
और आधी ढली शाम
आधी भीगी पलकों को
पूरा रोने मत देना
आधे से सफर को
पूरा मत होने देना
पूरे से अच्छा है
सफर तय किया आधा
मंजिल से ख़ूबसूरत है
सफर करने का इरादा
आधा सा रिश्ता
जैसे आधा भरा जाम
बाकी जो खाली है
बस उसे करना मेरे नाम
Comments
Post a Comment